जबलपुर में 21 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या, साथ काम करने वाले युवक पर आरोप
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय मुस्कान चौधरी की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात मंडी गेट नंबर-1 स्थित महफिल रेस्टोरेंट के पास हुई। मुस्कान इसी रेस्टोरेंट में काम करती थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुस्कान के साथ काम करने वाले युवक पवन बर्मन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पवन ने मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल मुस्कान को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गोहलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
जबलपुर में 21 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या, साथ काम करने वाले युवक पर आरोप
Published On: August 15, 2026 5:43 am

---Advertisement---









