प्रमुख चौराहों और सिग्नल जंक्शनों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

---Advertisement---

प्रमुख चौराहों और सिग्नल जंक्शनों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

70 ठेले-स्टॉल हटाए, 20 से अधिक ठेले-टपरों की जब्ती

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों और सिग्नल जंक्शनों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सड़क एवं चौराहों पर यातायात में बाधा बन रहे अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया।

कार्रवाई दीनदयाल चौराहा, अहिंसा चौक, एसबीआई चौक, मदन महल सिग्नल, जबलपुर हॉस्पिटल सिग्नल और रानीताल चौराहा सिग्नल सहित प्रमुख क्षेत्रों में की गई। इसके अलावा दीनदयाल चौराहे से कृषि उपज मंडी तक भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान चौराहों और मार्गों से करीब 70 ठेले एवं स्टॉल हटाए गए, जबकि 20 से अधिक ठेले-टपरों की जब्ती की गई। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात को निर्बाध बनाए रखना तथा आम नागरिकों के आवागमन को सुगम करना है।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी एवं कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस बल के साथ अतिक्रमण अधिकारी कृष्ण पाल रावत, सहायक अतिक्रमण अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी, लक्ष्मण कोरी, जे. प्रवीण, अंकित पारस सहित थाना माड़ोताल पुलिस बल मौजूद रहा।

#SwachhtaHiSeva #SwachhJabalpur

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment