स्कूल वैन और अर्टिगा की जोरदार भिड़ंत, कई मासूम बच्चे घायल

---Advertisement---

स्कूल वैन और अर्टिगा की जोरदार भिड़ंत, कई मासूम बच्चे घायल

धनवंतरी नगर रोड पर हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, 108 एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर चौकी अंतर्गत सोमवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन और अर्टिगा कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वैन में सवार कई बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक स्कूल वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए जा रही थी। गढ़ा रोड से धनवंतरी नगर रोड की ओर जाते समय सामने से आ रही अर्टिगा कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में बैठे बच्चे गिरकर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को वैन से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायल बच्चों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बच्चों की चोटों की गंभीरता और स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में अर्टिगा की तेज रफ्तार की बात सामने आ रही है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

स्कूल वैन में मासूम बच्चों के सवार होने के कारण हादसे ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment