निगम कर्मचारियों के स्वास्थ्य की चिंता, निःशुल्क जांच शिविर में 100 से अधिक ने कराया हेल्थ चेकअप

---Advertisement---

निगम कर्मचारियों के स्वास्थ्य की चिंता, निःशुल्क जांच शिविर में 100 से अधिक ने कराया हेल्थ चेकअप

विश्व हृदय दिवस पर एसएमजे ट्रस्ट हॉस्पिटल का आयोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच का दिया संदेश

जबलपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एसएमजे ट्रस्ट हॉस्पिटल द्वारा नगर निगम कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं हृदय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक निगम कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच के साथ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया।

कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कर्मचारियों से नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। निगमाध्यक्ष रिकुंज बिज ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर विचार रखे।

शिविर को सफल बनाने में अस्पताल की सीईओ डॉ. मानसी चनपुरिया, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमल कांति सेन, डॉ. संदीप, डॉ. सना सहित नर्सिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में मालपाणी ग्रुप की डायरेक्टर श्रद्धा मालपाणी और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार भी मौजूद रहे।

यह आयोजन निगम कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण और हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment