उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा ने किया रमनगरा जल शोधन संयंत्र का अवलोकन

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

जबलपुर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज जबलपुर प्रवास के दौरान रमनगरा जल शोधन संयंत्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्‍होंने जल शोधन संयंत्र में किस प्रकार नर्मदा का पानी आता है तथा उसके शुद्धिकरण के साथ वितरण की विभिन्‍न गतिविधियों का जायजा भी लिया। उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा के इस भ्रमण के दौरान महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, भाजपा नगर अध्‍यक्ष श्री रत्‍नेश सोनकर, कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय, नगर निगम आयुक्‍त श्री राम प्रकाश अहिरवार सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment