शरीर का वैसे तो हर अंग महत्वपूर्ण है पर आंखों की बात की जाए तो इसका सुरक्षित रहना सबसे जरूरी हो जाता है। आंखों की कई समस्याएं होती रहती है पर इनमे सबसे बड़ी समस्या है पलकों में सूजन व जलन यानी ब्लेफेराइटिस (blepharitis eyelid inflammation) । आज आपको बताते है ब्लेफेराइटिस बीमारी कैसे होती है, इसके लक्षण और उपचार क्या हैं ? वैसे तो ये बिमारी किसी भी उम्र में हो सकती है ।
सबसे पहले जानते है आखिर पलकों की सूजन यानी ब्लेफेराइटिस, blepharitis) क्या है?
ब्लेफेराइटिस आंखों की एक आम समस्या है जिसमें पलकें लाल, पपड़ीनुमा हो जाती हैं और इसमें बहुत दर्द होता है। वैसे तो यह समस्या बहुत आम है और हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। लेकिन सही समय पर उपचार से पलकों की सूजन ठीक हो जाती है और इससे आंखों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता।
अब बात करते है पलकों की सूजन के प्रकार के बारे में तो पलकों की सूजन दो प्रकार की होती हैं
एंटीरियर आई इन्फ्लेमेशन (anterior eye inflammation)
यह सूजन आंखों के बाहर पलकों पर होती है। पलकों पर डैंड्रफ और आंखों में एलर्जिक रिएक्शन के कारण यह सूजन होती है।
पोस्टीरियर आई इन्फ्लेमेशन (posterios eye inflammation)
यह सूजन पलकों के अंदरूनी किनारे पर होती है। आपकी आईलैश फॉलिकल्स के पीछे एक मालफंक्शन ऑयल ग्लैंड इस प्रकार के सूजन का कारण होती हैं।
अब बात करें लक्षण की तो पलकों में सूजन की तो
ब्लेफेराइटिस के सामान्य लक्षणों में शामिल हैः
आंखों का जलना या चुभना
पलकों के बेस पर क्रस्टी डेबरी
आंखों में पानी आना
पलकों में खुजली होना
ग्रिटिनेस या फॉरेट बॉडी सेंसेशन
ऑयली पलकें
प्रकाश से संवेदनशीलता
ऐसा महसूस होता है कि आंखों में कुछ चला गया है।
ब्लेफेराइटिस की गंभीरता के आधार पर आपको कोई एक या सभी लक्षण दिख सकते हैं और यह लक्षण लगातार दिखते हैं। पलकों की सूजन के कुछ मामले में पलकें पूरी तरह से नष्ट हो जाती है। इसकी वजह से कॉन्टेक्ट लेंस पहनने में भी असहजता होती है, जिसकी वजह से कई लोग कॉन्टेक्ट लेंस पहनना छोड़ देते हैं।
आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा ईमेल करके जरूर बताएं और इसको अपने दोस्तों और परिवार में जरूर शेयर करे ।











