जयपुर, आज जयपुर में श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के उप सचिव, गृह विभाग से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्थान के संरक्षक ललित सक्सेना ने किया। उन्होंने उप सचिव को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष युगल किशोर नेवहारिया, वित्त और योजना प्रभारी अमित सक्सेना तथा उमंग माथुर भी इस मुलाकात में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान ने राजस्थान सरकार द्वारा समाज के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य में संस्था की ओर से और भी सहयोग की इच्छा जताई।










