(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)
शिलांग। इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के लिए शिलांग की खूबसूरत वादियों में बिताया जाने वाला हनीमून, मौत का सफर बन गया। 23 मई को अचानक लापता हुए राजा रघुवंशी का शव रविवार को शिलांग के एक गहरे खाई में बरामद हुआ, जबकि सोनम का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक, राजा और सोनम आखिरी बार एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर देखे गए थे। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम रील से पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। राहत और बचाव दल खाई और उसके आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन कर रहे हैं।
घटना के बाद इंदौर से राजा रघुवंशी के परिवार के सदस्य शिलांग पहुंचे और शोक में डूबे हुए हैं। पूरे इलाके में इस दर्दनाक हादसे की चर्चा है। स्थानीय लोग भी सोनम की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं है। क्या यह कोई दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह है, ये सवाल सभी के दिलों में उठ रहे हैं।
इस बीच, रघुवंशी परिवार को उम्मीद है कि सोनम जल्द ही सुरक्षित मिल जाए। राजा की मौत और सोनम के लापता होने की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।












