जनपद पंचायत अमरपाटन के सीईओ ओम प्रकाश अस्थाना के खिलाफ FIR, वायरल ऑडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
सतना, मध्यप्रदेश |
जनपद पंचायत अमरपाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ओम प्रकाश अस्थाना के खिलाफ गंभीर आरोपों के चलते अमरपाटन थाने में FIR दर्ज की गई है। महिला जनपद अध्यक्ष माया विनीय पांडेय को कथित रूप से फोन पर गोली चलाने के लिए कहने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
सूत्रों के अनुसार, माया पांडेय ने अमरपाटन थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर सीईओ अस्थाना के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस की लापरवाही भी उजागर
चौंकाने वाली बात यह रही कि अमरपाटन पुलिस को आरोपी की गाड़ी का सही नंबर तक नहीं पता था। जिस वाहन नंबर को पन्ना पुलिस को बताया गया, वह गलत निकला। बावजूद इसके नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय की सक्रियता के चलते यह जानकारी पन्ना एसडीओपी एस.पी. सिंह बघेल और पन्ना कंट्रोल रूम तक पहुंचाई गई।
इसके बाद पन्ना पुलिस की विशेष टीम ने देवेंद्रनगर और सकारिया मोड़ के बीच से सीईओ अस्थाना को गिरफ्तार कर अमरपाटन पुलिस के हवाले कर दिया।
विभागीय सूत्रों की मानें तो…
सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सीईओ के खिलाफ विभागीय जांच की भी संभावना जताई जा रही है।
—












