महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर कजान, रूस में BRICS+ सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

---Advertisement---

जयपुर,  कजान(रूस) में आयोजित होने जा रहे BRICS+ Association Cities and Municipalities सम्मेलन में जयपुर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। यह चार दिवसीय सम्मेलन 20 जून से 24 जून 2024 तक आयोजित होगा, जिसमें दुनिया भर के विभिन्न देशों के मेयर वक्ता शामिल होंगे, इस सम्मेलन का उद्देश्य नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श करना है। पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में डॉ. सौम्या गुर्जर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी और अन्य देशों के जन प्रतिनिधियों से मुलाकात भी करेंगी।

डॉ. सौम्या का इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ी उपलब्धि है और यह न केवल जयपुर बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। सम्मेलन के दौरान, डॉ. सौम्या गुर्जर शहरी विकास, नागरिक सुविधाओं, और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं जैसे प्रमुख विषयों पर अपनी दृष्टि और अनुभव साझा करेंगी। उनके इस प्रतिनिधित्व से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की नगर निगम नीतियों और शहरी विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी को बढ़ावा मिलेगा।

कजान में आयोजित इस सम्मेलन से न केवल वैश्विक जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा, बल्कि विभिन्न शहरों के बीच सहयोग और साझेदारी को भी नई दिशा मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment