वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का किया औचक निरीक्षण

---Advertisement---

जयपुर,वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने गुरुवार को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का औचक निरीक्षण किया। आम पर्यटक की तरह पार्क पहुंचे मंत्री ने टिकट खिड़की पर स्वयं अपना टिकट कटाया और पार्क में घूमने वाली गाड़ी की भी रसीद कटाई।

निरीक्षण के दौरान मंत्री संजय शर्मा ने शौचालयों की सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था सहित विभिन्न सुविधाओं की जांच की। उन्होंने पर्यटकों से संवाद कर बायोलॉजिकल पार्क में और क्या सुधार किए जा सकते हैं, इस पर सुझाव भी मांगे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि पार्क में प्लास्टिक की बोतलों को ले जाने की अनुमति दी जा रही थी। इस पर उन्होंने स्टाफ को फटकार लगाते हुए कहा कि सामान की चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाए।

इसके अलावा, जानवरों के खाने को लेकर भी मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने पाया कि जानवरों का खाना 11 बजे की बजाय 1 बजे लाया गया था और मांस की शुद्धता पर भी सवाल उठाए, क्योंकि उसमें बदबू आ रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री संजय शर्मा ने कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया। इस औचक निरीक्षण की खबर वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को पहले से नहीं लगी थी, जिससे मंत्री को सही स्थिति का जायजा लेने में मदद मिली।

इस औचक निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा पर्यावरण और वन्य जीवों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर बेहद गंभीर हैं। उनके इस निरीक्षण से नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment