कोटा, शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि हमने पेड़ की कीमत को नही समझा इसलिए भीषण गर्मी पड़ रही है। ये कांग्रेस के गलत कारनामों का फल है। उन्होंने अपने शासन काल मे अंधाधुंध पेड़ो की कटाई करवाई। लेकिन पेड़ लगाने की रफ्तार कम रखी। जिसके कारण पेड़ काम होते चले गए। दिलावर यहां अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी मे जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री दिलावर ने कहा की एक आंकड़े के मुताबिक विश्व मे सबसे ज्यादा पेड़ प्रति व्यक्ति का औसत कनाडा में है। प्रत्येक व्यक्ति पर 40,163 पेड़ है,ग्रीनलैंड मे 4,964, ऑस्ट्रेलिया मे 3,964,यूनाइटेड स्टेट्स में 699,फ्रांस मे 203, इथोपिया मे 143,चीन में 130, यू के मे 47 पेड़ प्रति व्यक्ति है जब की हमारे देश मे केवल 28 पेड़ प्रति व्यक्ति है। उन्होंने सवाल किया की यदि आज हमारे देश मे कनाडा की तरह 10,163 पेड़ प्रति व्यक्ति का औसत होता तो क्या इतनी गर्मी होती?
अधिकांश समय देश मे कांग्रेस का राज रहा।कांग्रेस के नेता ठेकेदारों से मिलकर पेड़ कटवाते रहे और और हमारे देश और प्रदेश को संकट मे डाल दिया।
श्री दिलावर ने कहा कि अपने काले कारनामों के चलते अशोक गहलोत और कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जेल जाएंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा की हम उस धरती के लोग है,जहां मां अमृत देवी की अगुवाई मे 365 लोग अपने सर कटवा देते है ,परंतु पेड़ नहीं काटने देते। तो क्या हम उनके बलिदान को नमन करने के लिए एक पेड़ भी नही लगा सकते।
मुख्य मंत्री श्री भजन लाल की प्रेरणा से हम 8 अगस्त को अमृत पर्यावरण महोत्सव माना रहे है। उस दिन हर प्रदेशवासी को एक पेड़ देश के नाम लगाना है और मां अमृता देवी के बलिदान को सार्थक करना है। मंत्री ने कहा की प्रदेश मे इतने अधिक पेड़ लगाने है की जब वो बड़े हो जाए तो कम से कम 1 डिग्री तापमान मे कमी आए। और प्रदेश के लोगो को गर्मी से राहत मिले।
इस के लिए सरकार पौधे लगाने वालो को हर संभव सहयोग करेगी। आपकी मांग के अनुरूप पौधे हम निशुल्क उपलब्ध कराएंगे। जरूरत होगी तो गड्ढे भी हम नरेगा मे खुदवा देंगे।
200 या इस से अधिक पौधे एक साथ लगाओगे तो सुरक्षा और पानी की व्यवस्था के लिए स्थाई नरेगा कर्मी लगा देंगे। बस आपको एक काम करना है की अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनको बड़ा करने का रिकॉर्ड मेरी विधान सभा क्षेत्र रामगंजमंडी के नाम बनाना है। बैठक मे उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर,खेराबाद पंचायत समिति प्रधान कलावती मेघवाल, उप प्रधान सुनील गोतम,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश गोएन,अखिलेश मेडतवाल,जिला महामंत्री नरेंद्र राजा सहित नगर पालिका पार्षद,पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य,भाजपा पदाधिकारी व नेता उपस्थित थे।
स्कूल मे प्रत्येक बच्चे को 5 पौधे लगाने का लक्ष्य– शिक्षा मंत्री ने आज प्रातः रामगंजमंडी के डिवाइन पब्लिक स्कूल मे पौधारोपण किया और निजी स्कूल संचालकों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित संचालकों को अपने स्कूल मे पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी से कम से कम पांच पौधे लगवाने का लक्ष्य दिया साथ ही स्कूल स्टाफ को भी लक्ष्य निर्धारित कर अधिकतम पौधारोपण करने का संकल्प दिलवाया।










