भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व.भंवर लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर पुष्पाजंली अर्पित

---Advertisement---

जयपुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. भंवरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर आज भाजपा कार्यालय में उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। जयपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा और प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों ने स्व. भंवरलाल शर्मा को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

जयपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने अपने दिवंगत पिता स्व.भंवर लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूज्य पिताजी ने जनसंघ से लेकर भाजपा के गठन तक संगठन के पौधे को अपने अंतर्मन से सींचकर विशाल वटवृक्ष बनाने में जीवन समर्पित किया। भाजपा के प्रति उनका समर्पण भाव, विचारधारा और सिद्धांतों से हमें सदियों तक जनसेवा की सीख मिलती रहेगी। वहीं प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने स्व.भंवर लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि भाजपा में स्व.भंवर लाल शर्मा का योगदान अतुलनीय है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ और प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंली अर्पित की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment