रामपुरा प्रीमियर लीग का 2 जून को भव्य शुभारंभ

---Advertisement---

जयपुर, रामपुरा प्रीमियर लीग (आरपीएल) के दूसरे संस्करण का शुभारंभ 2 जून को एस.आर. सैनी स्टेडियम, पत्रकार कॉलोनी के पास ग्राम रामपुरा में होगा। लीग के आयोजकों ओम प्रकाश हरितवाल और अर्जुन निठारवाल ने बताया कि यह टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर आयोजित किया जाएगा और सभी मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे।

प्रत्येक मैच 10-10 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 12-12 ओवर के होंगे। लीग में एल्बीडब्ल्यू के अलावा क्रिकेट के सभी नियम लागू होंगे। इस टूर्नामेंट में अधिकतम 64 टीमें भाग लेंगी।

विजेता टीम को 71,000 रुपये नगद और ट्रॉफी, उपविजेता को 31,000 रुपये नगद और ट्रॉफी, तथा मैन ऑफ द सीरीज को 5100 रुपये नगद और ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। आरपीएल का यह संस्करण खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए उत्साह और मनोरंजन से भरपूर होने का वादा करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment