जयपुर। स्व. मीना माथुर की स्मृति में उनके परिवार द्वारा जल भवन (PHED) परिसर में एक वाटर कूलर स्थापित किया गया। स्व. मीना माथुर, जो कि अजीत माथुर की पत्नी और बैडबाजे वाले प्यारे मोहन माथुर की पुत्रवधू थीं, उनके परिवारजन द्वारा यह नेक कार्य किया गया। वाटर कूलर का उद्घाटन मुख्य अभियंता प्रशासन एवं मुख्य अभियंता हैडक्वाटर द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अभियंता ने कहा, “इस वाटर कूलर से यहाँ आने वाले आमजन को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा, जो कि गर्मी के मौसम में अत्यंत आवश्यक है।” इस अवसर पर परिवारजन की तरफ से मुख्य अभियंता प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। परिवार के इस योगदान को समाज के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया ने स्व. मीना माथुर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके इस योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। यह घटना परिवार के सामाजिक योगदान का एक उत्तम उदाहरण प्रस्तुत करती है और अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करती है।










