रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की आंख में लगी चोट
JAIPUR. चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सारी पार्टी लग जाती है अपने अपने उम्मीदवारों के लिए जनता को रिझाने में इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंद पुर साहिब लोकसभा से आप पार्टी की उम्मीदवार मलविंदर कंग के हक में नवांशहर में रोड शो किया । करीब 3 घंटा लेट पहुंचे भगवंत मान नवांशहर में शामिल हुए । नवांशहर के फट्टी बस्ता चौक शुरू होकर जैसे ही वहां से रोड शो का काफिला निकला लोगो ने फूल बरसाना शुरू किया । फूल बरसाते वक्त फूल की डंडी से मुख्य मंत्री के आंख में लग गई ।
आंख में लगने की वजह से वो वापस गाड़ी के अंदर चले गए ।कुछ समय बाद दोबारा निकले लेकिन आंख में लगे चोट से लगातार पानी निकल रहा था ।भगवंत मान ने लोगो से फूल आराम से फेंकने के लिए कहा लेकिन लोग फूल बरसाते रहे । फट्टी बस्ता चौक से कमेटी चौक कोठी रोड ,जलेबी चौक वहां पर लोगो को संबोधित करने के उपरांत उन्होंने वापस चंडीगढ़ की और काफिला चला गया ।












