UPI को लेकर बड़ा बदलाव… अब ₹2,000 के बाद क्या होगा?
सरकार की अधिसूचना के बाद बढ़ी हलचल, बड़े व्यापारी भुगतान पर शुल्क की तैयारी; NPCI करेगा दर तय
नई दिल्ली। UPI से भुगतान करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर फिलहाल कोई शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन इसके ऊपर के व्यापारी भुगतान को लेकर शुल्क लागू करने का रास्ता खुल गया है।
सरकार की अधिसूचना के बाद अब ₹2,000 से अधिक के व्यापारी UPI भुगतान पर कितना MDR यानी शुल्क लागू होगा, इसका निर्णय NPCI करेगा। संभावित दर को लेकर 0.3 से 0.5 प्रतिशत तक की चर्चा है, हालांकि अंतिम दर अभी तय नहीं हुई है।
यानी यदि ₹5,000 की खरीदारी पर 0.3 प्रतिशत शुल्क लागू होता है तो करीब ₹15 और 0.5 प्रतिशत पर ₹25 का MDR बन सकता है। यह शुल्क व्यापारी स्तर पर लागू होने की बात है, ग्राहक से सीधे वसूली का प्रावधान नहीं है।
लेकिन एक बात अभी भी राहत वाली…
एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले UPI भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। राशि कितनी भी हो, P2P लेनदेन मुफ्त रहेगा।
अब सबकी नजर NPCI के अगले फैसले पर है कि ₹2,000 से अधिक के व्यापारी भुगतान पर वास्तविक MDR कितना तय किया जाता है और इसका कारोबारियों पर कितना असर पड़ता है।










