देश में तीसरा स्‍थान हासिल करने पर कलेक्‍टर ने दी शहर वासियों और नगर निगम की टीम को बधाई

---Advertisement---

देश में तीसरा स्‍थान हासिल करने पर कलेक्‍टर ने दी शहर वासियों और नगर निगम की टीम को बधाई

 

महापौर, नगर निगम अध्यक्ष एवं निगम अधिकारियों ने कलेक्टर श्री सिंह से की भेंट

——

जबलपुर को राष्‍ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में देश में तीसरा स्‍थान प्राप्‍त करने पर कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने शहरवासियों को और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है। अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ वायु दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में आयोजित कार्यक्रम में यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार प्राप्‍त करने के बाद महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, नगर निगम अध्‍यक्ष श्री रिकुंज विज और नगर निगम आयुक्‍त राम प्रकाश अहिरवार ने आज बुधवार को कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह से कलेक्‍टर कार्यालय में भेंट की। कलेक्टर श्री सिंह ने शहर को मिली इस उपलब्धि पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि जबलपुर को मिले इस सम्‍मान ने राष्‍ट्रीय पटल पर शहर का मान और सम्‍मान बढ़ाया है। कलेक्‍टर ने जबलपुर को मिली इस उपलब्धि को शहर के नागरिक से मिले सकारात्‍मक सहयोग और नगर निगम की समुचित टीम के निरंतर प्रयासों का नतीजा बताया।

 

Department of Urban Development & Housing MP

Jagat Bahadur Singh Annu

#JansamparkMP #jabalpur

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment