आयुक्त महोदय ने कांचघर रोड का किया निरीक्षण, जल्द कराया जाए समतलीकरण

---Advertisement---

आयुक्त महोदय ने कांचघर रोड का किया निरीक्षण, जल्द कराया जाए समतलीकरण

बारिश के दौरान खस्ताहाल हुई सड़कों के कारण राहगीरों और स्थानीय रहवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने सड़कों की स्थिति सुधारने की कवायद तेज कर दी है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ कांचघर रोड का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान सड़क पर उभरे गड्ढों और असमतल हिस्सों को देखते हुए आयुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारियों को कांचघर रोड का जल्द से जल्द समतलीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति में शीघ्र सुधार किया जाए, ताकि राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी न हो।

 

आयुक्त महोदय ने क्षेत्र की अन्य सड़कों की स्थिति की जानकारी लेते हुए बारिश से क्षतिग्रस्त मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए मैदानी स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए।

 

इस दौरान आयुक्त महोदय ने गढ़ा एवं कछपुरा संभागों का भी दौरा किया। उन्होंने विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत चल रहे कार्यों और प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment