₹2 हजार की रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, जांच रिपोर्ट के बदले मांगी थी घूस!
छतरपुर। जिले के गौरिहार जनपद पंचायत क्षेत्र के खैरा कसार मौजा में कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक पटवारी कथित तौर पर ₹2 हजार की रिश्वत लेते दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि किसी प्रकरण की जांच रिपोर्ट लगाने के एवज में पटवारी ने ₹2 हजार की मांग की थी। इसके बाद रिश्वत लेते हुए उसका वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला संज्ञान में आने के बाद राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। अब देखना यह है कि जांच में रिश्वतखोरी के आरोप कितने सही साबित होते हैं और जिम्मेदार पर क्या कार्रवाई होती है।
₹2 हजार की रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, जांच रिपोर्ट के बदले मांगी थी घूस!
Updated On: August 25, 2026 6:26 pm

---Advertisement---









