जबलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़कुल स्वीट्स में सड़े मोमोज और चटनी मिली; FIR दर्ज

---Advertisement---

जबलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़कुल स्वीट्स में सड़े मोमोज और चटनी मिली; FIR दर्ज

 

जबलपुर के दीनदयाल चौक स्थित बड़कुल स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच टीम को फफूंद लगा डीप फ्रीजर मिला, जिसमें करीब 100 सड़े हुए मोमोज और 5 किलो शेजवान चटनी रखी थी। खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

 

नियमों के गंभीर उल्लंघन पर संचालक और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई तथा 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 

इसी कार्रवाई के दौरान उखरी तिराहे स्थित ब्लिंकिट डार्क स्टोर से 16 किलो घी जब्त कर उसका सैंपल लिया गया। राज डेयरी से पनीर और घी के नमूने भी लिए गए और 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार सभी नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment