ज्ञापन लेने नया ड्यूटी आदेश जारी

---Advertisement---

ज्ञापन लेने नया ड्यूटी आदेश जारी

जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा एवं कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ज्ञापन प्राप्त करने के लिए पूर्व में जारी ड्यूटी आदेश को निरस्त करते हुए नया आदेश जारी किया है।

 

प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से जारी आदेश के अनुसार सोमवार को संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन, मंगलवार को संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सृष्टि प्रजापति, बुधवार को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विंकि सिंहमारे, गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर आर.एस. मरावी तथा शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नीता कोरी ज्ञापन प्राप्त करेंगी।

 

इसी प्रकार माह के प्रथम शनिवार एवं रविवार को संयुक्त कलेक्टर अनुराग सिंह, दूसरे शनिवार एवं रविवार को डिप्टी कलेक्टर पंकज मिश्रा, तीसरे शनिवार एवं रविवार को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मोनिका बाघमारे, चौथे शनिवार एवं रविवार को संयुक्त कलेक्टर अभिषेक सिंह ठाकुर तथा पांचवें शनिवार एवं रविवार को प्रभारी नायब तहसीलदार महेश सोलंकी को ज्ञापन प्राप्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी के अवकाश पर रहने की स्थिति में उनके स्थान पर नामजद लिंक अधिकारी ज्ञापन प्राप्त करेंगे।

 

#JansamparkMP #Jabalpur

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment