स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही:- बिना पंजीयन के संचालित पेथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर को किया सील.
—-
मदन महल स्टेशन रोड राईट टाउन में बिना पंजीयन के संचालित हो रहे पेथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर को स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय जांच दल द्वारा सील कर दिया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी द्वारा गठित जिला स्तरीय जांच दल ने आज बुधवार को इस डायग्नोस्टिक सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण कर यह कार्यवाही की।
जिला स्तरीय जांच दल में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमिता जैन, डॉ रत्नेश नामदेव, डॉ तुषार गुप्ता, मीडिया अधिकारी अजय कुरील एवं विकास श्रीवास्तव शामिल थे। जांच दल द्वारा पेथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रदान किये जाने वाला पंजीयन एक्सपायरी डेट का प्राप्त हुआ। पंजीयन विगत मार्च माह में ही समाप्त हो गया था तथा उसके रिन्यूअल के लिए अभी तक किसी भी प्रकार की प्रक्रिया नहीं की गई थी।
निरीक्षण के दौरान साथ डायग्नोस्टिक सेंटर में कार्यरत स्टाफ के शैक्षणिक योग्यता व प्रशिक्षण योग्यता से संबंधित सर्टिफिकेट भी प्राप्त नहीं हुए। सेंटर में पैथोलॉजिस्ट डॉ अमिता त्रिवेदी के कार्यरत होने की जानकारी मिली। उन्हें कॉल कर कार्रवाई में सहयोग देने के लिए बुलाया गया, परंतु वे जाँच दल के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं।
जांच दल को निरीक्षण के दौरान पेथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर के लेब हेड लकी सिंह, लैब टेक्नीशियन आरती नेमा एवं सेल्स प्रबंधक अनिल गुप्ता मिले। इनकी उपस्थिति में जांच दल द्वारा तत्काल लैब को सील किया गया सेंटर से संबंधित समस्त दस्तावेज तीन दिन के अंदर सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए।
Rajendra Shukla
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jabalpur










