लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: PWD के प्रभारी मुख्य अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

---Advertisement---

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: PWD के प्रभारी मुख्य अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

रीवा। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को रीवा में बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई सिविल लाइन क्षेत्र स्थित उनके शासकीय आवास के पास की गई।

 

लोकायुक्त के अनुसार, सतना की एक टेस्टिंग लैब के मैनेजर सोनू सिंह से PWD रीवा संभाग में काम दिलाने के एवज में कथित तौर पर हर महीने 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद लोकायुक्त पुलिस द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया।

 

बताया गया कि सत्यापन के दौरान आरोपी अधिकारी ने कथित रूप से अपने सहयोगी धर्मवीर भारती के माध्यम से 50 हजार रुपये की राशि प्राप्त की। इसके बाद मंगलवार को शेष 50 हजार रुपये लेते समय लोकायुक्त की टीम ने प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे और धर्मवीर भारती को पकड़ लिया।

 

कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम द्वारा दोनों से पूछताछ तथा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रिश्वतखोरी के इस मामले ने PWD के कामकाज और अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment