केस खत्म करने के लिए 1500 की रिश्वत लेते कोटवार पकड़ा गया

---Advertisement---

केस खत्म करने के लिए 1500 की रिश्वत लेते कोटवार पकड़ा गया 

सिवनी। उगली उप-तहसील में बाबू का काम संभाल रहे कोटवार को जबलपुर लोकायुक्त टीम ने सोमवार को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, सरेखाबुर्द निवासी रीना ठाकरे ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि उपतहसील का बाबू कमलेश तनवीर उससे 1500 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

लोकायुक्त के अनुसार, रीना का पड़ोसी से विवाद हुआ था, जिस पर उगली थाने में उसके और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई कर इस्तगासा उप-तहसील कार्यालय उगली में पेश किया गया था। इसी मामले को खत्म कराने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए बाबू का काम संभाल रहे कोटवार को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment