चौरई सीईओ का फूटा गुस्सा, सरपंच-सचिव को लगाई फटकार; बोले— “तुम गंदगी करो और मैं तुम्हारा हगा समेटने नहीं बैठा हूं”

---Advertisement---

छिंदवाड़ा। चौरई जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुंडा में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायतों की जांच के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) तरुण कुमार राहंगडाले का गुस्सा खुलकर सामने आया। निरीक्षण के दौरान पंचायत में मिली कथित खामियों पर उन्होंने सरपंच और पंचायत सचिव को जमकर फटकार लगाई।

 

जांच के दौरान नाराज CEO ने कड़े शब्दों में कहा, “तुम यहां गंदगी करो और मैं तुम्हारा हगा समेटने नहीं बैठा हूं।” उनका यह बयान मौके पर मौजूद लोगों के कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत कुंडा में लंबे समय से विकास कार्यों में अनियमितताओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जनपद पंचायत की टीम जांच के लिए गांव पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान मिली कथित कमियों को देखकर CEO ने संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों पर नाराजगी व्यक्त की।

 

अब इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई और जांच के परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment