कचरा जलाते पकड़े गए निगम कर्मी, निगमायुक्त अहिरवार का सख्त एक्शन

---Advertisement---

कचरा जलाते पकड़े गए निगम कर्मी, निगमायुक्त अहिरवार का सख्त एक्शन
दो सुपरवाइजरों का वेतन कटा, उपयंत्री को वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस
जबलपुर। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर शहर की सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट के पीछे दो सुपरवाइजरों को कचरा जलाते हुए पाया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों सुपरवाइजरों के एक-एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वहीं प्लांट प्रभारी उपयंत्री के विरुद्ध एक वेतन वृद्धि रोकने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्पष्ट कहा है कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित किया कि कचरे का निस्तारण केवल निर्धारित प्रक्रिया और कचरा वाहनों के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए।
नगर निगम ने दोहराया है कि स्वच्छ और सुंदर जबलपुर के निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment