निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर सुलभ शौचालयों में लग रही रेट लिस्ट स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच पारदर्शिता की पहल, आगा चौक से हुई शुरुआत

---Advertisement---

खबर का असर : निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर सुलभ शौचालयों में लग रही रेट लिस्ट
स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच पारदर्शिता की पहल, आगा चौक से हुई शुरुआत
नगर निगम जबलपुर एवं सुलभ इंटरनेशनल संस्था के अनुबंध अनुसार निर्धारित शुल्क की रेट लिस्ट अब शहर के सुलभ शौचालयों में लगाई जा रही है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है।
निर्धारित रेट लिस्ट के अनुसार स्नान शुल्क 5 रुपये एवं शौचालय उपयोग शुल्क 5 रुपये रहेगा। लंबे समय से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतों के बाद अब नगर निगम ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
इस पहल की शुरुआत आगा चौक स्थित सुलभ शौचालय से हो चुकी है, जहां रेट लिस्ट लगा दी गई है। इसके बाद शहर के अन्य सुलभ शौचालयों एवं टॉयलेटों में भी रेट लिस्ट लगाए जाने का कार्य शुरू हो गया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान निगमायुक्त की सक्रियता और जनहित को लेकर त्वरित निर्णय की शहर में सराहना की जा रही है। नागरिकों का मानना है कि रेट लिस्ट लगने से मनमानी वसूली पर रोक लगेगी और लोगों को निर्धारित शुल्क पर सुविधाएं मिल सकेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment