भारतीय मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, श्रमिक हितों पर हुआ मंथन
जबलपुर। आज दिनांक 07 मई 2026 को जबलपुर के सर्किट हाउस क्रमांक-2 में भारतीय मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने श्रमिक हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही श्रमिकों के अधिकारों को लेकर आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री राजेश जी, महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर जी, प्रदेश मंत्री अजय विश्वकर्मा जी, विभाग प्रमुख राजकुमार नायक जी, मंजिला मंत्री अमर ग्रावकर सहित जिले की विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की आवाज़ को मजबूती देना और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाना रहा।
भारतीय मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, श्रमिक हितों पर हुआ मंथन
Updated On: May 7, 2026 10:10 pm

---Advertisement---









