निगमायुक्त ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से स्वच्छता संवाद कर अपने शहर के लिए साकारात्मक फीडबैक देने वाले ग्राहकों के लिए बिल में छूट प्रदान करने किया अनुरोध

---Advertisement---

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के लिए
होटल, अस्पताल और बिल्डर एसोसिएशन आये आगे, फीडबैक देने पर ग्राहकों को मिलेगी बिल में 10 प्रतिशत की महाछूट

निगमायुक्त ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से स्वच्छता संवाद कर अपने शहर के लिए साकारात्मक फीडबैक देने वाले ग्राहकों के लिए बिल में छूट प्रदान करने किया अनुरोध

जनभागीदारी से जबलपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में बनायेंगे नम्बर 1 – निगमायुक्त

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने और शहर को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने के उद्देश्य से आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा मानस भवन स्थित बोर्ड रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के होटल, मेडिकल और बिल्डर एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। निगमायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी एसोसिएशनों से सिटीजन फीडबैक में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने चर्चा की कि शहर की रैंकिंग सुधारने में आम नागरिकों और ग्राहकों का सकारात्मक फीडबैक अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही जबलपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता में नम्बर 1 बनाया जा सकता है। बैठक में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए आश्वस्त किया कि जो ग्राहक स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत शहर के लिए सकारात्मक फीडबैक देंगे, उन्हें उनके बिल में 10 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को फीडबैक प्रक्रिया से जोड़ना है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि वे अपने-अपने संस्थानों में आने वाले ग्राहकों और मरीजों को अपने स्तर पर विशेष रियायत व छूट देंगे, जो स्वच्छता फीडबैक के लिए प्रेरित करेगी।
शहर में Reduce, Reuse, Recycle (RRR) की अवधारणा को मजबूती देने के लिए एसोसिएशनों ने बड़ी जिम्मेदारी ली है। होटल एसोसिएशन ने शहर के 5 और मेडिकल एसोसिएशन ने 6 आर.आर.आर. सेंटरों के संचालन का जिम्मा उठाने का आश्वासन दिया। इन सेंटरों पर एसोसिएशन के सहयोग से पुरानी पुस्तकें, खिलौने, कपड़े और अन्य उपयोगी सामग्री दान करने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई गई।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी एसोसिएशनों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जब व्यावसायिक और सामाजिक संगठन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं, तभी शहर स्वच्छता मॉडल के रूप में उभरता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रोत्साहनों से नागरिक फीडबैक की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी होगी। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। बैठक में अपर आयुक्त अरविन्द शाह, देवेन्द्र सिंह चैहान, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन एवं एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment