निगमायुक्त ने की प्रमुख परियोजनाओं की सघन समीक्षा

---Advertisement---

निगमायुक्त ने की प्रमुख परियोजनाओं की सघन समीक्षा

नगर निगम सीमा में स्वच्छता, जनकल्याण और विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश

जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी लेना।
*इन प्रमुख बिंदुओं पर रहा विशेष फोकस*
निगमायुक्त ने बैठक के दौरान
शहर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पर लाने के लिए सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और कचरा प्रबंधन की बारीकियों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने
बैठक में कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगमायुक्त ने लंबित प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में निगमायुक्त ने पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली पीएम स्वनिधि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाने पर जोर दिया।
उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवासीय प्रोजेक्ट्स को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण कराने को कहा ताकि हितग्राहियों को जल्द उनका आशियाना मिल सके।
निगमायुक्त ने बैठक के अंत में कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना हमारी प्राथमिकता है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment