कृषि वर्ष 2026 की कार्ययोजना अनुसार विभाग योजनाओं में निर्धारित लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करें- संभागायुक्‍त

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

जबलपुर संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने आज संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कृषि वर्ष 2026 समृद्ध किसान समृद्ध प्रदेश के लिए कृषि व कृषि संबद्ध विभागों में संचालित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि कृषि वर्ष 2026 की कार्ययोजना अनुसार योजनाओं/गतिविधियों हेतु निर्धारित लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करें। इस दौरान उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, मत्‍स्‍य विभागों की फील्‍ड स्‍तर पर क्रियान्‍व‍ित योजनाओं/गतिविधियों की जानकारी भी ली।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मिल्‍क रूट का सुदृढ़ीकरण, आचार्य विद्यासागर योजना और डॉ. अम्‍बेडकर कामधेनु योजना, क्षीरधारा तथा हिण्‍यगर्भा योजनाओं पर चर्चा कर लक्ष्यों की पूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए ।

उन्होंने मंडियों के आधुनिकीकरण, प्राकृतिक खेती, पर ड्रॉप मोर क्रॉप, कृषि निर्यात प्रोत्‍साहन व सुविधा योजना, फसलों के उत्‍पादन व उत्‍पादकता में वृद्धि, मजबूत विपणन तंत्र स्‍थापित कर खाद्य प्रसंस्‍करण को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा योजना का लाभ मत्‍स्‍य पालकों को उपलब्‍ध कराने और आधुनिक तकनीक अपनाने के संबंध में चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को ज़िले वार योजना बनाकर कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने स्‍वास्‍थ्‍य व पोषण के लिए की जा रही गतिविधियों के साथ विशेष रूप से एएनसी पंजीयन और अनुश्रवण की समीक्षा की। लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिलेवार शिविर लगाने के निर्देश भी दिए गए।

संभागायुक्त श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में न्‍यून प्रदर्शन वाले अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर अपेक्षित प्रगति लायें और लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। इसके अलावा अधिकारियों को निर्देशित किया कि संकल्‍प से समाधान अभियान के दौरान संभागीय अधिकारी निर्धारित जिले तथा विकास खंडो में फील्‍ड विजिट करें तथा शिकायतों के समुचित निराकरण की मॉनीटरिंग करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment