विश्व ब्रेल लिपि दिवस के अवसर पर भव्य समारोह संपन्न

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

जबलपुर विश्व ब्रेल लिपि दिवस के अवसर पर शासकीय प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान जबलपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री सुमन श्रीवास्तव, सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, उपस्थित थीं।

समारोह में ब्रेल लिपि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, सीनियर मैनेजर पीएनबी श्री कमल नारायण वर्मा ने नॉन डिजिटल एवं डिजिटल ब्रेल लिपि पर प्रेजेंटेशन दिया। दृष्टिबाधित दिव्यांगों ने ब्रेल लिपि से लिखकर अपना प्रदर्शन किया। समारोह में ब्रेल शिक्षण के लिए सहायक उपकरणों का उपयोग, एनईपी 2020 के समावेशी शिक्षा के दृष्टिकोण की समझ और ब्रेल के महत्व, दृष्टिबाधित छात्रों के लिए प्रभावी शिक्षण रणनीति और समावेशी वातावरण बनाने के लिए शिक्षकों और छात्रों को प्रेरित किया गया। सदस्य सचिव ने अपने उद्बोधन में दिव्यांगों के लिए कानूनी सहायता की जानकारी दी। इस अवसर पर दृष्टिबाधित दिव्यांगों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। समारोह का संचालन डॉ. नंदिनी शर्मा और श्री राकेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य, समावेशी शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. रामनरेश पटेल, श्री आशीष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment