प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें – कलेक्‍टर श्री सिंह खाद को वितरण ई-टोकन माध्यम से ही हो- कलेक्टर श्री सिंह

---Advertisement---

( उजला दर्पण अंकित सेन स्टेट  हेड मध्य प्रदेश )

जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। फील्ड स्तर के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से इस बैठक में जुड़े थे। कलेक्टर श्री सिंह ने लंबित पत्रों व सीएम हेल्‍पलाईन के विभागवार समीक्षा कर कहा कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्‍होंने जैविक और प्राकृतिक खेती के संबंध में चर्चा करते हुए पराली प्रबंधन अंतर्गत दर्ज एफआईआर और कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्‍यक निर्देश दिये। पशुपालन, मत्‍स्‍य विभाग की योजनाओं के साथ स्‍वरोजगार योजनाएं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। बैठक में उन्‍होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्‍ठजनों के आयुष्‍मान कार्ड बनाने, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की पहचान कर उनके स्‍वास्‍थ्‍य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि एनसी पंजीयन पर विशेष ध्यान दें। बैठक में एसआईआर अंतर्गत नोटिस जारी करने की समीक्षा भी की गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि खाद को वितरण ई-टोकन माध्यम से ही हो, आफलाइन न हो। उद्यानिकी की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास फूलों की खेती प्रारंभ करने की कार्ययोजना बनायें। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा, उपार्जन व तौल कांटे का सत्यापन, आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम, ओडीओपी के लिये कामन फेसिलिटेशन सेंटर, नल-जल, पीएम जनमन, ब्लैक स्पॉट को दूर करने, सड़कों के गडढों के सुधार करने, सीवरेज लाइन ठीक करने, अपात्र लोगों को बीपीएल सूची से हटाने, गौशालाओं के संचालन के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्‍होंने विशेष रूप से कहा कि लाडली बहनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना जैसे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लिंक करें।
इस दौरान नगर निगम कमिश्‍नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment