( उजला दर्पण अंकित सेन स्टेट हेड मध्य प्रदेश )
फेस्टिवल के दौरान हुई इस आत्मीय भेंट में साहित्य और सिनेमा के समन्वय पर चर्चा हुई। लेखक अंकित सेन ने बताया कि यह पुस्तक आज की युवा पीढ़ी के रिश्तों, भावनात्मक संघर्षों और आत्मचिंतन को सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है।
अभिनेता पंकज बेरी ने पुस्तक के विषय की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील विषयों पर लिखा गया साहित्य समाज को नई सोच देता है। उन्होंने लेखक को रचनात्मक कार्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में यह क्षण साहित्य, सिनेमा और विचारों के सुंदर संगम के रूप में उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।










