सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान और वॉकथान का आयोजन

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

जबलपुर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर द्वारा गौरीघाट तट पर स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्‍य जागरूकता संबंधी वॉकथान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में स्वच्छता और स्वास्थ्‍य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर और निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार ने किया। इस दौरान लोगों को कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के कम से कम उपयोग और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख श्री अविनाश कुमार ने कहा कि बैंक न केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। वॉकथान में बैंक के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राहक और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता संदेशों के साथ जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने “स्वच्छ भारत—स्वस्थ भारत” और “स्वच्छता अपनाएं, देश को आगे बढ़ाएं” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment