धान उपार्जन अभी तक 404 किसानों से 34 हजार 834 क्विंटल धान का उपार्जन 

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

12 हजार किसानों ने किये स्लॉट बुक.

जबलपुर जिले में अभी तक 404 किसानों से समर्थन मूल्य पर 34 हजार 834.70 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इन किसानों से 31 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने जिले में 84 उपार्जन केन्‍द्र स्‍थापित किये गये हैं।

कलेक्‍टर कार्यालय की खाद्य शाखा से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय करने 55 हजार 091 किसानों द्वारा 88 हजार 858 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया गया है।अभी तक 12 हजार 019 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किये जा चुके हैं।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा के लिहाज से सभी जरूरी व्यवस्थायें की गई हैं। उपार्जन पर निगरानी के लिये प्रत्येक खरीदी केंद्र पर एक नोडल अधिकारी को भी तैनात किया गया है। कलेक्टर स्वयं प्रतिदिन उपार्जन की स्थिति पर नजर रखे हुये हैं और रोज शाम समीक्षा भी कर रहे हैं।

कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा ने किसानों से स्लॉट बुक कर ही तथा उतनी ही मात्रा में अपनी उपज खरीदी केंद्रों पर लाने का आग्रह किया गया है, जितनी मात्रा के लिए स्‍लॉट बुक किया गया है। ताकि, उन्‍हें किसी तरह की असुविधा न हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment