राजस्थान पुलिस और यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के बीच पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर नई पहल

---Advertisement---
  1. जयपुर। राजस्थान पुलिस में मानसिक स्वास्थ्य और वेल-बीइंग को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा से मुलाकात कर पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहारिक पुनर्वास और भावनात्मक लचीलापन पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान वर्ष 2021 में हुए एम.ओ.यू. की समीक्षा की गई और इसे नए रूप में विस्तारित करने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने पुलिस बल में डाइवर्सिटी, इन्क्लूज़न, इमोशनल रेज़िलिएंस और रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम्स को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

इस बैठक में शोध, प्रशिक्षण, काउंसलिंग और वर्कशॉप के नए ढांचे पर संयुक्त रूप से काम करने की रूपरेखा भी तय की गई। उद्देश्य है—पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाकर उनकी कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में वृद्धि करना।

राजस्थान पुलिस और यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर जल्द ही एक अपडेटेड और समग्र एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर करेंगी, जिसके तहत दीर्घकालिक सहयोग और क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment