संस्कार कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)

जबलपुर जिला प्रशासन, पुलिस और आयोजन समिति के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में संस्कार कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी एवं सूर्यकांत शर्मा तथा आयोजन समिति की ओर से शिव यादव, नीलेश रावल आदि मौजूद थे।

मुख्य बिंदु:

– संस्कार कांवड़ यात्रा 21 जुलाई को निकाली जाएगी
– यात्रा में हजारों कांवडियों के शामिल होने का अनुमान
– सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान
– ग्वारीघाट में पर्याप्त संख्या में मोटरबोट और गोताखोरों की तैनाती
– यात्रा मार्ग और समापन स्थल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था
– स्वास्थ्य विभाग की टीमें और एम्बुलेंस की व्यवस्था
– नगर निगम के सफाई वाहन और सफाई कर्मियों की टीम

बैठक में दिए गए निर्देश:

– यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करने का आग्रह
– यात्रा मार्ग और समापन स्थल पर जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था
– ग्वारीघाट और मटामर में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त करने के निर्देश
– कैलाश धाम पहाड़ी पर पौधारोपण के लिए चयनित स्थल पर जरूरी सूचनायें प्रसारित करने के निर्देश

सोमवार 21 जुलाई को कांवड़ यात्रा सिद्धघाट ग्वारीघाट से प्रारंभ होगी तथा रामपुर चौक, गोरखपुर, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा, लकड़गंज, बेलबाग, घमापुर, शीतलामाई, कांचघर, सतपुला, गोकलपुर, रांझी, खमरिया स्टेट होते हुये करीब 35 किलोमीटर का सफर तय कर मटामर पहाड़ी पर स्थित भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम पर दोपहर के लगभग पहुंचेगी तथा भगवान शंकर के जलाभिषेक के साथ इसका समापन होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment