दर्श अमावस्या पर गलता जी में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान, दर्शन व दान पुण्य

---Advertisement---

जयपुर, उत्तर भारत की प्रमुख श्री वैष्णव पीठ उत्तर तोदाद्रि श्री गलता जी में गलतपीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में दर्श अमावस्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान दान–पुण्य आदि किया।

श्री गलता पीठ के युवाचार्य स्वामी श्री राघवेन्द्र ने बताया कि श्री गलता पीठ में गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में दर्श अमावस्या मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन रहा और यह क्रम दिनभर चला। हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया तत्पश्चात ठाकुर जी के दर्शन किए एवं परम पूज्य गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात श्री गलता पीठ में निरन्तर चल रहे अन्नक्षेत्र में प्रसादी ग्रहण की व गायों को चारा खिलाया एवं दान–पुण्य किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment