निगमायुक्त ने रामपुर छापर गौशाला परिसर के बाहरी हिस्से का किया निरीक्षण
रामपुर छापर में वृहद पौधारोपण के लिए स्थल को व्यवस्थित रूप से तैयार करने निगमायुक्त ने दिए निर्देश
जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने रामपुर छापर स्थित गौशाला परिसर के बाहर प्रस्तावित पौधारोपण कार्य स्थल का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर के पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाने और क्षेत्र में हरितिमा बढ़ाने के उद्देश्य से सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्ण नियोजन और व्यवस्थित रूप से पौधारोपण कार्य कराने के कड़े निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि पौधों के रोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और उचित देखभाल की भी पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि यह क्षेत्र आने वाले समय में एक सुंदर और हरे-भरे स्थल के रूप में विकसित हो सके। निरीक्षण के अवसर पर अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, उपायुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










