स्वच्छता सर्वेक्षण पखवाड़े में सुलभ शौचालयों की सजावट तेज, लेकिन रेट लिस्ट अब भी गायब

---Advertisement---

स्वच्छता सर्वेक्षण पखवाड़े में सुलभ शौचालयों की सजावट तेज, लेकिन रेट लिस्ट अब भी गायब
जबलपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। सुलभ इंटरनेशनल संस्था द्वारा संचालित सुलभ शौचालयों में इन दिनों साफ-सफाई, रंग-रोगन और मेंटेनेन्स का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कई स्थानों पर लिपा-पोती कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि सर्वेक्षण के दौरान व्यवस्थाएँ बेहतर दिखाई दें।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम और सुलभ संस्था के बीच अनुबंध के तहत मेंटेनेन्स कार्य कराया जा रहा है। दोनों संस्थाएँ मिलकर शौचालयों के रख-रखाव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। हालांकि सवाल इस बात को लेकर उठ रहे हैं कि जहाँ एक ओर सजावट और व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कई सुलभ शौचालयों में अब तक रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक अनुबंध में शुल्क संबंधी स्पष्ट नियम निर्धारित हैं, बावजूद इसके कई स्थानों पर उपयोगकर्ताओं को निर्धारित शुल्क की जानकारी नहीं मिल पा रही। सूत्रों का कहना है कि जबलपुर में सुलभ के इंचार्ज एवं सचिव सत्यम सिंह द्वारा रेट लिस्ट नहीं लगाने की बात कही गई है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि अनुबंध में शुल्क तय है, तो फिर रेट लिस्ट सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित क्यों नहीं की जा रही? स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर सजावट और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, लेकिन पारदर्शिता से जुड़े मूल सवाल अब भी बरकरार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment