चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, रेस्क्यू के बाद शव बरामद

---Advertisement---

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, रेस्क्यू के बाद शव बरामद

 

चित्रकूट। जिले के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठौता में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र अजय सिंह की कुएं में डूबने से मौत हो गई। देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस ने उसका शव कुएं से बरामद कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार, अजय सिंह मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद घर से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में स्थित एक कुएं के किनारे उसके कपड़े मिले, जिससे परिजनों ने कुएं में डूबने की आशंका जताई।

 

सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। शाम करीब 5 बजे से लगातार सर्चिंग और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मासूम का शव कुएं से बाहर निकाला गया।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment