पानी टंकी के घटिया निर्माण पर PHE इंजीनियर और ठेकेदार पर FIR

---Advertisement---

पानी टंकी के घटिया निर्माण पर PHE इंजीनियर और ठेकेदार पर FIR

रीवा। नल-जल योजना में कथित अनियमितताओं और घटिया निर्माण के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने PHE के तीन तत्कालीन इंजीनियरों और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज की है।

मामला मऊगंज के खटखरी गांव का है, जहां निर्माणाधीन पानी की टंकी पहली बार पानी भरने के दौरान ही ढह गई थी। घटना के बाद हुई जांच में निर्माण कार्य और भुगतान को लेकर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पाया गया कि काम पूरा किए बिना ही ठेकेदार को 3 करोड़ 85 लाख 900 रुपये का भुगतान कर दिया गया। वहीं, योजना के तहत कई गांवों में पाइपलाइन बिछाने और घरेलू नल कनेक्शन का काम भी अधूरा मिला।

करह गांव में पांच मोटरों के स्थान पर केवल एक मोटर मिली। इसके अलावा शिवराजपुर और जुड़मनिया रघुनाथ में भी योजना से जुड़े कार्य अपूर्ण पाए गए।

EOW ने मामले में जेपी द्विवेदी, संजय पाण्डेय, एपी तिवारी और ठेकेदार शिवेन्द्र कुमार तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले में निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की निगरानी और भुगतान प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

#रीवा #मऊगंज #PHE #EOW #नलजलयोजना #जलजीवनमिशन #भ्रष्टाचार #मध्यप्रदेश #CMMP #MadhyaPradesh #News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment