शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने नगर निगम की कार्यवाही

---Advertisement---

शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने नगर निगम की कार्यवाही
माल गोदाम और रेलवे स्टेशन क्षेत्र हुआ अतिक्रमण मुक्त

गंगा नगर और गुरहा तालाब के पास नाले के ऊपर बने अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया

अंधमूक बायपास से धनवंतरी चैक तक नगर निगम ने कराई मुनादी, स्वयं सभी अतिक्रमणों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने दिया मौका

जबलपुर। नगर निगम के अतिक्रमण विभाग और रेलवे पुलिस बल ने स्वच्छता सर्वेक्षण एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवागमन वाले क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और स्वच्छता रैंकिंग में सुधार करना है।
*माल गोदाम और प्लेटफॉर्म नं. 6 पर कार्रवाई*
माल गोदाम चैराहा और रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 क्षेत्र में लंबे समय से यातायात में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की गयी। इस संयुक्त कार्रवाई में सड़क और फुटपाथ पर जमे लगभग 30 अवैध ठेले और टपरों को जब्त किया गया। यातायात में बाधक बन रहे सभी प्रकार के अवरोधों को हटाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, अतिक्रमण दल प्रभारी नदीम खान, दुर्गा राव और भारी संख्या में रेलवे पुलिस बल मुस्तैद रहा।
*स्वच्छता और जल निकासी पर भी फोकस*
नगर निगम केवल सड़कों तक ही सीमित नहीं रहै, बल्कि स्वास्थ्य विभाग संभाग क्रमांक 01 के समन्वय से गंगा नगर और गुरहा तालाब के पास भी विशेष अभियान चलाया गया। यहाँ नालियों के ऊपर किए गए अवैध निर्माणों को चिन्हित कर नोटिस दिये गए हैं, ताकि बारिश के समय जल निकासी सुगमतापूर्वक हो सके।
*अंधमूक बायपास से धनवंतरी चैक तक मुनादी*
नगर निगम ने आगामी कार्रवाई की तैयारी के तहत अंधमूक बायपास चैराहे से धनवंतरी चैक तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए मुनादी की करवाई की। व्यापारियों और ठेले वालों को स्वतः अतिक्रमण हटाने की समझाईश भी दी गई है, जिससे भविष्य में सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित हो सके। शहर की सुंदरता और स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को अव्वल लाने और नागरिकों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment