निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की सक्रियता से गौरीघाट की सब्जी मंडी बनेगी ‘जीरो वेस्ट’

---Advertisement---

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में गौरीघाट की सब्जी मंडी बनेगी ‘जीरो वेस्ट’ मॉडल
देश के स्वच्छतम घाटों में अपनी पहचान बनाएगा गौरीघाट — निगमायुक्त
पॉलीथिन मुक्त बाजार बनाने व्यापारियों से निगमायुक्त ने किया संवाद, सहयोग की अपील
गौरीघाट तटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने दिए निर्देश
जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर निगम जबलपुर द्वारा पवित्र नर्मदा तट गौरीघाट को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में निगमायुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने गौरीघाट क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय सब्जी मंडी को ‘जीरो वेस्ट मार्केट’ के रूप में विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने थ्री-आर सेंटर (री-ड्यूस, री-यूज, रीसायकल) का मुआयना करते हुए कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सब्जी व्यापारियों एवं घाट किनारे संचालित दुकान संचालकों से संवाद कर पॉलीथिन का उपयोग पूर्णतः बंद करने का आग्रह किया।
निगमायुक्त ने व्यापारियों से कहा कि ग्राहकों को पॉलीथिन के स्थान पर थैले में ही सामग्री उपलब्ध कराएं और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि गौरीघाट देश के पवित्र और स्वच्छ घाटों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, इसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान घाट क्षेत्र में दुकानों को सुव्यवस्थित ढंग से एक निर्धारित लाइन में लगाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा हो और घाट की व्यवस्थाएं बेहतर हो सकें।
इस अवसर पर अपर आयुक्त अशफाक परवेज कुरैशी, उपायुक्त संभव अयाची, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment