निगमायुक्त ने किया संभागीय कार्यालय कछपुरा का औचक निरीक्षण

---Advertisement---

निगमायुक्त ने किया संभागीय कार्यालय कछपुरा का औचक निरीक्षण
चाक चैबंद व्यवस्था रखने संभागीय अधिकारी को दिए निर्देश

जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज संभागीय कार्यालय कछपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और स्वच्छता से संबंधित कार्यों को पूरी पारदर्शिता व गति के साथ पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत उपस्थित टीम के सदस्यों एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों से फीडबैक फार्म भी भरवाया।
*व्यवस्थाएं होंगी और भी बेहतर*
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि कार्यालय की सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से किया जाए। अनुशासन और स्वच्छता को कार्यालय की प्राथमिकता में रखने की बात भी उन्होंने दोहराई।
*स्वच्छता सर्वेक्षण, जमीनी स्तर पर दिखेगा असर*
स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त ने इस अवसर पर स्वयं स्वच्छता फीडबैक भी भरवाया। उन्होंने बाजार अधीक्षक राजेंद्र दुबे एवं उनकी टीम को निर्देशित किया कि स्वच्छता फीडबैक और जागरूकता अभियान में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर नजर आनी चाहिए, प्रमुख बाजारों में नियमित सफाई और कचरा संग्रहण की निगरानी बढ़ाएॅं, नागरिकों को स्वच्छता सर्वेक्षण से जोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर संवाद करें।
निगमायुक्त ने कहा कि हमारा लक्ष्य शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर लाना है। इसके लिए हर विभाग और अधिकारी को अपनी जवाबदेही पूरी निष्ठा से निभानी होगी। इस अवसर पर अपर आयुक्त अशफाक परवेज कुरैशी आदि भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment