हादसे में मददगार बने कलेक्टर, पलटी ऑटो में फंसे यात्रियों को खुद किया रेस्क्यू

---Advertisement---

हादसे में मददगार बने कलेक्टर, पलटी ऑटो में फंसे यात्रियों को खुद किया रेस्क्यू

बिलहरी में डीमार्ट के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने रुकवाया वाहन; घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल

जबलपुर। प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा हादसे के समय मददगार बनकर सामने आए। बिलहरी क्षेत्र में डीमार्ट के पास सवारियों से भरा एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ऑटो में सवार यात्री अंदर फंस गए, जबकि कुछ लोग उसके नीचे दब गए।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने घटना देखकर तत्काल अपना वाहन रुकवाया और स्वयं घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से पलटे हुए ऑटो को सीधा करवाया और उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

कलेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पीछे से आ रहे खनिज विभाग के वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। उन्होंने जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी को फोन कर घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

ऑटो में छह लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा में तीन महिलाएं, एक बच्चा, एक पुरुष और चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। इनमें एक बच्चा और एक महिला सहित चार व्यक्ति घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

कलेक्टर की तत्काल सक्रियता और स्थानीय लोगों के सहयोग से ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि संकट की घड़ी में पद से बढ़कर मानवीय संवेदनशीलता और तत्काल सहायता का महत्व होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment