निगमायुक्त की तत्परता से कार्यक्रम समाप्त होते ही चमका अटल पथ, रिकॉर्ड समय में बहाल हुईं व्यवस्थाएं
भोपाल। नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा स्वच्छता और त्वरित व्यवस्थापन के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम के समापन के तत्काल बाद विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। निगमायुक्त के निर्देशन में सफाई अमले ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और रिकॉर्ड समय में पूरे आयोजन स्थल की साफ-सफाई कर व्यवस्थाओं को पूर्ववत बहाल कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही और आयोजन से उत्पन्न कचरे को देखते हुए निगम की टीम ने तत्परता से कार्य किया। सफाई कर्मचारियों ने पूरे परिसर की सफाई, कचरे का संग्रहण एवं निष्पादन करते हुए अटल पथ को पुनः स्वच्छ और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया।
नगर निगम की इस त्वरित कार्यवाही से यह संदेश भी स्पष्ट हुआ कि बड़े आयोजनों के बाद सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। समयबद्ध सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की सक्रियता से आयोजन स्थल को शीघ्र ही सामान्य उपयोग के लिए तैयार कर दिया गया।
#BMCNews #SwachhBhopal #CleanBhopal










