निगमायुक्त के निर्देश पर भोपाल की सड़कों और फुटपाथों की धुलाई, स्वच्छ एवं धूल-मुक्त शहर बनाने का अभियान जारी

---Advertisement---

निगमायुक्त के निर्देश पर भोपाल की सड़कों और फुटपाथों की धुलाई, स्वच्छ एवं धूल-मुक्त शहर बनाने का अभियान जारी

 

भोपाल। नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और धूल-मुक्त बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई एवं धुलाई अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। निगमायुक्त के निर्देशन में निगम का सफाई अमला बस स्टॉप, प्रमुख सड़कों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से धुलाई एवं सफाई का कार्य कर रहा है।

 

अभियान के अंतर्गत सड़कों और फुटपाथों पर जमी धूल-मिट्टी को हटाने के साथ बस स्टॉप एवं सार्वजनिक उपयोग के स्थानों की भी व्यवस्थित सफाई की जा रही है। इसका उद्देश्य न केवल शहर की सुंदरता बनाए रखना है, बल्कि धूल के कारण होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने में भी सहयोग करना है।

 

नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सफाई गतिविधियों को लगातार गति दी जा रही है। सार्वजनिक स्थलों की नियमित धुलाई और सफाई से नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने तथा शहर की स्वच्छ छवि बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

 

#BMCNews #SwachhBhopal #CleanBhopal #BhopalMunicipalCor

poration

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment